फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई के महिला छात्रावास के कमरे में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sun, 28 Dec 2025 06:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आईवीआरआई के महिला छात्रावास के बंद कमरे में रविवार को अचानक आग लग गई, जिससे छात्रावास में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
कमरे में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के महिला छात्रावास में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कमरा नंबर छह में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बताया गया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वह कमरा बंद था। उसमें रहने वाली छात्रा अवकाश पर गई है। दूसरे कमरे में रहने वाली छात्रा ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दोपह को 1.37 बजे के करीब आईवीआरआई हॉस्टल में आग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल फायर स्टेशन सिविल लाइन से दो फायर यूनिट घटनास्थल पर भेजी गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि छात्रावास के कमरा नंबर छह में भीषण आग लगी थी। फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन से पम्पिंग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। कुछ समय बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आग से कोई जनहानि नही हुई। हालांकि कमरे में रखा काफी सामान जल गया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस बल मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें