फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर टर्मिनेट हुई दून एक्सप्रेस

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
डेढ़ सौ यात्रियों ने वापस कराए टिकट, राप्तीगंगा एक्सप्रेस आज नजीबाबाद तक ही जाएगी
विज्ञापन

बरेली। मुरादाबाद डिवीजन के लक्सर सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते रेलवे ने सोमवार को हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन पर ही टर्मिनेट कर दिया। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 3:49 बजे जंक्शन से हावड़ा की ओर रवाना होगी। मंगलवार को मुजफ्फरनगर से देहरादून जाने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन से शार्ट टर्मिनेट होगी।
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस सोमवार रात 10:22 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। यहां ट्रेन को टर्मिनेट कर दिए जाने पर नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार, मुरादाबाद जाने वाले करीब डेढ़ सौ यात्रियों ने बुकिंग विंडो से अपने टिकट वापस कराए। जरूरी काम से जाने वाले यात्री रोडवेज बसों से गंतव्य को रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन से हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्रियों ने ही रिजर्वेशन कराए थे। पहले दून एक्सप्रेस और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस को नजीजाबाद स्टेशन पर टर्मिनेट करना था, लेकिन रेलवे ने जनता एक्सप्रेस को मुरादाबाद में टर्मिनेट कर दिया। गौरतलब है कि नान इंटरलॉकिंग होने से 29 अक्तूबर तक जबलपुर-हरिद्वार, मुजफ्फरनगर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस, प्रयागराज-योगनगरी एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस और हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें