मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब तक इसे फेंकने वाले का पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक आंवला आरके शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी का पता लगाया जाएगा।
धड़ल्ले से चल रहा गर्भपात का खेल
नियम-कायदों को दरकिनार कर कस्बे में कई अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। कई नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग की टीम सील भी कर चुकी है। कुछ दिन बाद ही उनका फिर से संचालन शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो इनमें से कई में गर्भपात भी कराया जाता है। सांठगांठ की वजह से इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।