फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई में 23 फरवरी को होगा डॉग शो, 40 से अधिक नस्लों के आएंगे कुत्ते

Mon, 10 Feb 2025 05:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आईवीआराई के खेल मैदान में होने वाले डॉग शो में 40 से अधिक नस्लों के 200 से अधिक कुत्ते लाए जाएंगे। उसी दिन शाम को बेस्ट डॉग का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
IVRI Bareilly - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से 23 फरवरी को इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई (भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान) के खेल मैदान में डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस बार डॉग शो में 40 से अधिक नस्लों के 200 से अधिक कुत्ते लाए जाएंगे। उसी दिन शाम को बेस्ट डॉग का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है।

विज्ञापन


डॉग शो से पहले शनिवार को बीसलपुर रोड पर रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से प्रेसवार्ता हुई। क्लब के कार्यकारी अधिकारी अमित यादव ने बताया कि डॉग शो में सुबह आठ बजे से बेंचिंग होगी। उसके बाद नौ बजे से जजिंग शुरू हो जाएगी। बताया कि डॉग शो के लिए प्रविष्टियां डॉ. अभय तिलक से या पवन भसीन से संपर्क कर सकते हैं। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। 

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: पत्नी की हत्या कर शव पर चादर डालकर भागा पति, ट्यूशन से घर लौटी बेटी तो मंजर देख रह गई सन्न
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शो में प्रवेश के लिए कुत्ते का केसीआइ पंजीकरण होना चाहिए। साथ ही उसकी आयु चार माह से कम नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कई नस्लों के कुत्तों को दिखाकर उसकी जानकारी साझा की। उन्होंने चिहुआहुआ और डोबर्मन पिंसर को दिखाया। हरिबंश सिंह ने केन कोरो की नस्ल की विशेषता बताई। इस नस्ल को फिट रखने के लिए दैनिक व्यायाम, पर्याप्त जगह और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन चाहिए। बताया कि बरेली में यह केन कोरो केनेल भारत में सबसे बड़ा है।

विज्ञापन

चिहुआहुआ समेत विभिन्न नस्लों की भी दी जानकारी
चिहुआहुआ सबसे छोटा कुत्ता है। इसका अधिकतम वजन करीब 2 किग्रा तक होता है। इसे पॉकेट डॉग के नाम से भी जाना जाता है। बताया कि केन कोरसो नस्ल इतालवी मूल की है। वयस्क होने पर वह 60 किलो का था। बताया कि जर्मन नस्ल का डोबर्मन पिंसर परम रक्षक है। जर्मन शेफर्ड आम प्रजातियों में गिना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें