फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तिहाड़ से बोल रहा हूं...माथे में गोली मारूंगा', बरेली में यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के पति को मिली धमकी

Mon, 10 Feb 2025 03:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में यूट्यूबर साक्षा मिश्रा के पति अजितेश को फिर धमकी मिली है। आरोप है कि रुद्रपुर के युवक ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
यूट्यूबर साक्षी और अजितेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार को उत्तराखंड के सिरफिरे ने व्हाट्सएप कॉल कर माथे में गोली मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

वीरसावरकर निवासी अजितेश कुमार ने बताया कि उन्होंने साक्षी मिश्रा से 2019 में अंतरजातीय प्रेमविवाह किया था। विवाह के बाद कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। आरोप लगाया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी अभिषेक मिश्रा साक्षी का रिश्त में भाई लगता है। 

अभिषेक ने उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल कर धमकी दी कि तिहाड़ जेल से बोल रहा हूं, तुम्हारे माथे में गोली मारूंगा। धमकी के दौरान अभिषेक ने एक नेता का नाम भी लिया। अजितेश ने इसकी रिकॉर्डिंग भी कर ली। इससे पहले अभिषेक रेकी करने और हत्या करने की धमकी दे चुका है। 
विज्ञापन

अजितेश के मुताबिक उनके और उनकी पत्नी साक्षी के साथ अनहोनी हो सकती है। उनकी तहरीर के आधार पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की वजह से सीओ मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें