नवाबगंज। पत्नी को अस्पताल छोड़ने जा रहे डाॅक्टर दंपती को सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को क्योलड़िया सीएचसी में उपचार के लिए भिजवा दिया है। चिकित्सकोें ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, मौका मिलते ही आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।
नवाबगंज के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी मोहम्मद अख्तर नगर के चौपुला में क्लीनिक चलाते हैं। उनकी पत्नी मारिया क्योलड़िया में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। सोमवार को डाॅ. अख्तर बाइक से पत्नी को क्योलड़िया सीएचसी छोड़ने जा रहे थे। वह जैसे ही बबूरा बबूरी गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजनों ने डाॅ. दंपती को महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद