फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांव के बाहर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। युवक का गांव से बाहर खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र जटौआ गांव निवासी 24 वर्षीय बबलू का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर खड़े पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना उसके छोटे भाई राजू ने पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बबलू रविवार शाम मौसेरे बहनोई के घर दावत खाने गया था। रात में ही लगभग आठ बजे वह दावत खाकर घर आ गया। उसके बाद वह फिर से अपनी बाइक से चला गया। सोमवार सुबह परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। दोपहर में परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव पेड़ पर लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें