फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: डूडा के दफ्तर में डीएम का छापा, तीन युवक पकड़े गए, दलाली के आरोप में एक पर रिपोर्ट

Fri, 15 Dec 2023 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

डूडा कार्यालय में दलाल हावी होने की शिकायतें डीएम को मिल रहीं थीं। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने डूडा के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर ले जाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना व पीएम स्वनिधि योजना में फर्जीवाड़ा कर अपात्रों को लाभ देने की शिकायतों पर डीएम रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के दफ्तर में छापा मारा। दलाली के शक में तीन युवक पकड़े गए। एक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


डूडा कार्यालय में दलाल हावी होने की शिकायतें डीएम को मिल रहीं थीं। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने डूडा के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तब आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे तीन कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई थीं पर शिकायतें नहीं थमीं। इस पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह व पीओ डूडा अजीत कुमार सिंह के साथ अचानक छापा मारा। मौके पर मिले तीन लोगों से सिटी मजिस्ट्रेट ने पूछताछ की तो वे अनधिकृत पाए गए। 

डूडा के एपीओ राकेश कुमार ने सुभाषनगर के शांति विहार निवासी अनीत कुमार के खिलाफ लाभार्थियों से छल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है दलाली में डूडा कर्मियों की मिलीभगत से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं, डूडा के परियोजना अधिकारी अजीत कुमार सिंह पात्रता की जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति के बैग में मिले 3.5 लाख, जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा
पुलिस के मुताबिक डूडा कार्यालय से तीन लोग हिरासत में लिए गए। एक व्यक्ति के बैग में 3.5 लाख रुपये मिले। पूछताछ में उसके द्वारा बैंक से रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई तो उसे छोड़ दिया गया।

क्यों झुकाए गए सीसीटीवी कैमरे? अधिकारी-कर्मचारी भी जांच घेरे में
डूडा कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को जमीन की ओर झुका दिया गया ताकि आने-जाने वालों के चेहरे रिकाॅर्ड न होने पाएं। सूत्रों का कहना है कि पुरानी रिकॉर्डिंग भी हटा दी गई है। डूडा के कर्मचारी व एक अधिकारी अब जांच के घेरे में हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने छानबीन शुरू की है। नगर मजिस्ट्रेट व पीओ डूडा ने कार्यालय का मुख्य द्वार बंद करके अंदर फाइलें खंगालीं। कर्मचारियों से पूछताछ की गई। दस्तावेज भी लिए गए हैं।

डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि यदि किसी कार्यालय में दलालों की उपस्थिति पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी अननिधकृत दलालों का प्रवेश अपने कार्यालय में वर्जित करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें