फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने की शिकायत, डीएम ने तुरंत लिया एक्शन, कार्रवाई से मची खलबली

Sat, 20 Jan 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में पारिवारिक लाभ योजना में आवेदनों पर लापरवाही बरत गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए समाज कल्याण विभाग के सुपरवाइजर योगेश कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शनिवार को फरीदपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने लोगों की शिकायतें सुनी। इसमें 72 शिकायत दर्ज हुईं। सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढंढूली निवासी संतोष कुमारी ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति हेतराम की पांच मार्च 2022 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पारिवारिक लाभ योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया। डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदन पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। 

विज्ञापन


संतोष कुमारी ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। परिवार का भरण पोषण करने के लिए कोई सहारा नहीं है। उनकी शिकायत पर डीएम ने तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को बुलाया। विभाग के सुपरवाइजर योगेश कुमार पहुंचे। उनसे डीएम ने आवेदन की स्थिति जानी। आवेदन को स्वीकृत न करने का कारण पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सके। पारिवारिक लाभ योजना में लापरवाही बरतने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए समाज कल्याण विभाग के सुपरवाइजर योगेश कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के निदेशक को पत्र भेज कर सुपरवाइजर पर कार्रवाई कराई जाए।

डीएम के जाते ही अधिकारी-कर्मचारी गायब
जनता की समस्याएं सुनने के बाद डीएम जैसे ही तहसील सभागार से निकले, उसके बाद तहसील दिवस में मौजूद जिले से आए तमाम विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी चले गए। डीएम के बाद जनता की शिकायत सुन रहीं एसडीएम ने आए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को देने के लिए जब उन्हें बुलाया तो पता चला कि वह भी जिला अधिकारी के जाने के बाद तहसील से गायब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें