फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंका, पांच दिन से नहीं आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। ट्रांसफार्मर फुंकने से हाफिजगंज के कस्तूरबा विद्यालय समेत एक मोहल्ले में पांच दिन से बिजली नहीं आई। इससे बच्चों के साथ लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के कस्तूरबा स्कूल के निकट लगा ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया। इससे कस्तूरबा विद्यालय समेत एक मोहल्ला अंधकार में डूब गया। मंगलवार को एक 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो कुछ घंटे चलने के बाद फिर फुंक गया। इसके बाद मोहल्ला रात में फिर अंधेरे में डूब गया।
कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन अनीता शर्मा ने बताया कि विद्यालय में लगभग 140 छात्राएं हैं। पांच दिन से बिजली सुचारु न मिल पाने से छात्राएं उमस से बेहाल हैं। इससे परेशान होकर विशाल टेलर, मयंक गुप्ता आदि ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। वहीं, एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि 100 केवीए का टांसफार्मर लगा दिया गया है। बृहस्पतिवार की रात तक सभी लाइनों को जोड़ कर आपूर्ति चालू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें