फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. यशवंत सिंह की हार्टअटैक से मौत, सुबह बिस्तर पर मृत मिले

Mon, 04 Dec 2023 05:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर यशवंत सिंह सोमवार सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई है। 
विज्ञापन
heart attack (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर यशवंत सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह वह अपने कमरे में मृत मिले। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी 55 वर्षीय डॉक्टर यशवंत सिंह बरेली के जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट के रूप में छह साल से तैनात थे। वह अस्पताल परिसर के आवास में ही रह रहे थे। रोज की तरह ड्यूटी कर वह रविवार रात अपने क्वार्टर में जाकर सो गए। सुबह नहीं उठे तो परिवार के लोग घबरा गए। 

उन्होंने इसकी जानकारी जिला अस्पताल के दूसरे डॉक्टरों को दी। उन्होंने पहुंचकर देखा तो डॉक्टर की मृत्यु हो चुकी थी। डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि हार्टअटैक के कारण रात में ही मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें