रविवार को बादलों की आवाजाही बनी रही।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। पिछले दिनों तेज बारिश के बाद एक बार फिर मैदानी इलाकों में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना है। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले दो दिन बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश हो सकती है। उसके बाद फिर निमभन वायुदाब बनने पर तेज बारिश होने की संभावना है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि हवा की दिशा पश्चिमी उत्तर पश्चिम होने से उच्च वायुदाब के बावजूद करीब दो दिन दिन धूप खिलने के बीच हल्के-घने बादल मंडराने की संभावना है। कुछ जगह बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश भी हो सकती है। इसके बाद अच्छी बारिश होने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य रहा। नमी 88 फीसदी दर्ज की गई और बीते 24 घंटे में सात एमएम बारिश हुई है। ब्यूरो