फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: मुख्यमंत्री दफ्तर तक पहुंची ठेकेदारों की लड़ाई का मामला, बदायूं के ठेकेदार पर रिपोर्ट

Tue, 06 Oct 2026 03:00 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली मंडल के ठेकेदारों की आपसी लड़ाई मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई। बरेली में रहकर प्रदेशभर में ठेकेदारी कर रहे जावेद अली खान ने बदायूं निवासी ठेकेदार सतीश चंद्र दीक्षित, उसकी सहयोगी सोनम मिश्रा और खेमेंद्र गंगवार के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपने और परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


आकाशपुरम निवासी जावेद अली खान ने सीएम योगी को भेजी शिकायत में बताया था कि वह सरकारी विभागों के ठेके लेते हैं। बदायूं के सिविल लाइंस निवासी ठेकेदार सतीश चंद्र दीक्षित भी ठेकेदार हैं। सतीश के सहयोगी शाहजहांपुर के अल्लागंज की सोनम मिश्रा और रामपुर जिले के गुलरिया भाट निवासी खेमेंद्र गंगवार उनसे ईर्ष्या रखते हैं। 

सतीश चंद्र ने शिकायत की थी, जिसकी जांच जगतपुर चौकी प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने की। इसमें वह निर्दोष निकले। सोनम मिश्रा ने भी एक शिकायत की थी। उसकी जांच भी मुनेंद्र कुमार ने की और जावेद बेकसूर निकले। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बदनाम करने की साजिश 
आरोप है कि एक शिकायत खेमेंद्र ने की और सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जावेद का आरोप है कि लगातार फर्जी शिकायतें कर उनको बदनाम करने की साजिश रची गई। इन लोगों ने कई बार उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सोनम ने उन्हें फंसाने के लिए शाहजहांपुर में वाद दायर किया था, पर वह बच निकले। मामले में सीएम कार्यालय से आदेश आया तो जावेद की ओर से इन सभी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जावेद अली खान और दूसरे ठेकेदारों का विवाद नया नहीं है। पहले भी दोनों ओर से मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में भी विवेचना में सही और गलत का पता करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें