जनगणना सेल में तीन की तैनाती
जनगणना-2027 के कार्यों के संचालन और समन्वय के लिए जनपद स्तरीय जनगणना सेल भी गठित किया गया है। इसमें एसडीएम न्यायिक/अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय आलोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी/जनगणना सहायक नरेंद्र प्रताप सिंह और नलकूप खंड द्वितीय के कनिष्ठ सहायक अमन सक्सेना को नामित किया गया है। ये अधिकारी और कर्मचारी जनगणना से जुड़े विभिन्न कार्यों के निष्पादन में सेल को सहयोग देंगे।
राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही पर सख्ती
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनगणना-2027 को सर्वोच्च प्राथमिकता वाला राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय से समयबद्ध जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना ड्यूटी के निर्वहन में लापरवाही अथवा अनावश्यक व्यवधान को गंभीरता से लिया जाएगा।