फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी राजेश पांडेय बने आईजी, एडीजी ने लगाया बैज

विज्ञापन
आईजी को बैज लगाते एडीजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय को प्रोन्नति के बाद आईजी बनाया गया है। एडीजी ने उन्हें बैज और कैप लगाया और उनसे दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की अपेक्षा की।
विज्ञापन

एडीजी कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसमें एडीजी अविनाश चंद्र ने राजेश पांडेय को आईजी के बैज लगाए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने श्री पांडेय के साथ लखनऊ कार्यकाल का संस्मरण सुनाकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। एडीजी ने भी कहा कि एसटीएफ और एटीएस के संस्थापक सदस्य रहते हुए पांडेय ने उप्र पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने में बड़ा योगदान दिया है। बरेली में आईजी रेंज का पद पहले से सृजित है, इस पर डीआईजी के रूप में पांडेय काम कर रहे थे। जून, 2021 में वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें