फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : कुबेर देवता की कृपा बरसी मगर कहीं उम्मीद से ज्यादा, कहीं कम

विज्ञापन
धनतेरस पर गहनों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बाजार में 600 करोड़ के कारोबार का अनुमान, करीब 80 फीसदी ऑटोमोबाइल, सराफा और बर्तन बाजार के हिस्से में
विज्ञापन

बरेली। इस बार धनतेरस पर कुबेर देवता कृपा ऑटोमोबाइल्स और सराफा बाजार पर खासतौर पर मेहरबान रहे। इसके अलावा मान्यताओं से बंधी खरीदारी ने बर्तन बाजार की दिवाली भी खुशियों से भर दीं। बाजार से मिले संकेतों के मुताबिक करीब 80 फीसदी धनवर्षा इन्हीं तीन सेक्टरों के हिस्से में आई। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की उम्मीदें फीकी रह गईं। इसके साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, इलेक्ट्रिक जैसे दूसरे कारोबारों के हिस्से में धनतेरस की कमाई बमुश्किल 20 फीसदी तक ही सीमित रह गई।
बाजार के जानकार इस धनतेरस पर शहर में करीब छह सौ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान जता रहे हैं। पिछले दो साल से धनतेरस के पर्व पर कोरोना का साया रहने के बाद इस बार कारोबार की स्थिति काफी बेहतर रही है लेकिन कुबेर देवता की कृपा कहीं उम्मीद से ज्यादा बरसी और कहीं उम्मीद से काफी कम। बाजार में सुबह से देर रात तक भारी भीड़भाड़ रही लेकिन ज्यादातर लोगों ने सस्ती खरीदारी कर रस्मअदायगी करने तक रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में कुछ हद तक मायूसी के हालात दिखे। धनतेरस से जितनी उम्मीदें थीं, उतना कारोबार नहीं हो पाया।
विज्ञापन

दिनभर दौड़ा ऑटो मोबाइल बाजार, अभी और दौड़ेगा
इस बार कारों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। ऑटोमोबाइल बाजार में इस कदर मारामारी रही कि तमाम लोगों को बुकिंग के बावजूद डिलीवरी नहीं मिल पाई। कार बाजार से जुड़े अल्पित अग्रवाल और केशव अग्रवाल ने बताया कि अब भी दिसंबर तक की वेटिंग है। दो पहिया वाहनों का कारोबार भी उम्मीदों से काफी ज्यादा अच्छा रहा। कारोबारी अंतरिक्ष सेठी और सत्यम अग्रवाल के मुताबिक धनतेरस पर सैकड़ों ग्राहकों ने बुधवार से शुक्रवार तक की बुकिंग करा ली है। बताया जा रहा है कि बरेली जिले में धनतेरस पर दो सौ से ज्यादा चार पहिया वाहन और डेढ़ हजार से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
सोने सा चमका सराफ ा कारोबार
धनतेरस पर सराफ ा कारोबार भी उम्मीद से ज्यादा गुलजार रहा। लोगों ने चांदी और सोने के सिक्के खरीदने के साथ बड़े पैमाने पर आभूषण भी खरीदे। इसके अलावा बहुत से लोगों ने चांदी से बने बर्तनों के साथ लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाएं भी खरीदीं। शहर के ज्यादातर शोरूम पर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ मौजूद रही। सराफा कारोबारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस बार चांदी के आभूषणों की भी काफी बिक्री हुई है। यह नया ट्रेंड है। लोगों ने काफी संख्या में चांदी से निर्मित राम दरबार, हनुमान जी, राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की खरीदारी की है।
बर्तन बाजार में वही पुरानी खनक
धनतेरस पर बर्तन खरीदना मान्यता का मामला है इसलिए ऑटोमोबाइल और सराफा कारोबार के बाद बर्तन बाजार भी कुबेर देवता की कृपा से अभिभूत रहा। देर रात तक लोग स्टील के साथ तांबा और पीतल के बर्तन खरीदते नजर आए। लोगों ने क्रॉकरी बाजार में गिफ्ट पैक से लेकर घर में प्रयोग होने के लिए आकर्षक बर्तनों की भी जमकर खरीदारी की। बर्तन कारोबारी तुषार गर्ग ने बताया कि कोविड के बाद से तांबे के बर्तनों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।
ग्राहकों की राह देखता रहा इलेक्ट्रिक बाजार
धनतेरस पर इलेक्ट्रिक बाजार भी रोशन रहा। लोगों ने वॉशिंग मशीन, एलईडी सहित तमाम सामान खरीदा। पिछले साल की अपेक्षा तो बाजार अच्छा रहा लेकिन जिस तरह की उम्मीदें दुकानदारों ने की थी, उस तरह का कारोबार नहीं हुआ। कारोबारी सिंधु सुता ने बताया कि कोविड काल के बाद बाजार को रफ्तार तो मिली है। मोबाइल कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि युवाओं में मोबाइल और लैपटॉप आदि का क्रेज नजर आया मगर बहुत अच्छी खरीदारी नहीं हुई।
कपड़े और फु टवियर भी खूब बिके
बाजार में धनतेरस की परंपरागत खरीदारी करने आए लोगों ने कपड़े और जूते खरीदने में भी खूब दिलचस्पी दिखायी। इन शोरूमों में भी ग्राहकों की भीड़ रात तक जमी रही। कपड़ा कारोबारी गौरव देवल ने बताया कि कपड़ों की खरीदारी अच्छी रही है। आगे भैया दूज, सहालग और सर्दियों को देखते हुए कह सकते हैं कि तीन महीने तक यह बाजार अच्छा जाने वाला है।
विज्ञापन

मिठाई और गिफ्ट पैक की खरीदारी शुरू
मिठाई और गिफ्ट पैक की खरीदारी भी धनतेरस से ही शुरू हो गई। धनतेरस पर सबसे ज्यादा मिठाइयों के गिफ्ट पैक कराए गए। पूरे दिन दुकानों पर ग्राहकाें की भीड़ रही। बुधवार से मिठाई की दुकानों पर भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें