फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूट की घटनाएं कबूलने के बावजूद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों का महज शांतिभंग में किया चालान

विज्ञापन
इज्जतनगर थाने में हंगामा करते हिंदू युवा वाहिनी के अनुज प्रताप सिंह बंटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

देर रात विधायक के थाने पहुंचने और हिंदू युवा वाहिनी के हंगामा करने पर बैकफुट पर आई इज्जतनगर पुलिस
विज्ञापन

पांच आरोपियों में से तीन के खिलाफ शांतिभंग और दो पर शस्त्र अधिनियम के तहत की कार्रवाई

बरेली। होटल पर हंगामा करने के दौरान इज्जतनगर पुलिस ने प्रेमनगर के हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ प्रियांशु और बारादरी के हिस्ट्रीशीटर रोहित समेत तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया था। मगर कार्रवाई से पहले ही बिथरी विधायक पप्पू भरतौल थाने पहुंच गए। इस बीच हिंदू युवा वाहिनी के लोग भी थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। इससे पुलिस बैकफुट पर आ गई और मोबाइल लूटने की घटनाएं कबूलने के बावजूद दोनों हिस्ट्रीशीटरों का शांतिभंग में चालान कर मामला रफादफा कर दिया।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार देर रात बड़ा बाईपास स्थित एक होटल पर राहुल उर्फ प्रियांशु, रोहित, सोनू और उसके दो अन्य साथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस राहुल, रोहित और सोनू को पकड़कर थाने ले गई। इनके दो अन्य साथी परतापुर चौधरी के अख्तर रजा और अफरोज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि इन दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस प्रियांशु और रोहित के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी करने लगी। इसी बीच बिथरी चैनपुर विधायक के भाजपा पप्पू भरतौल थाने पहुंच गए और इंस्पेक्टर के पास बैठकर बात करने लगे। तभी हिंदू युवा वाहिनी के अनुज प्रताप सिंह बंटी तमाम समर्थकों के साथ प्रियांशु की पैरवी में थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इन लोगों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। हालांकि पुलिस ने उस समय किसी को नहीं छोड़ा।

प्रियांशु पर 13 और रोहित पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

पुलिस ने दोनों हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक इतिहास खंगाला तो प्रियांशु पर 13 और रोहित पर 14 मुकदमे दर्ज मिले। इनमें लूट, जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट, चोरी और गैंगस्टर आदि के मामले शामिल हैं। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात भी भी स्वीकार की, लेकिन इन घटनाओं में से किसी की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं मिली। लिहाजा पुलिस अन्य धाराओं में कार्रवाई करने की तैयारी में थी। इसी बीच थाने में हंगामा हो गया तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। शुक्रवार को प्रियांशु, रोहित और सोनू का शांतिभंग में चालान कर पल्ला झाड़ लिया। इस मामले को लेकर अख्तर रजा और अफरोज पक्ष के लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन दोनों से पुलिस ने तमंचा बरामद दिखाया है, जबकि अन्य तीनों पर सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

मैं इंस्पेक्टर से मिलने थाने गया था। मैंने न तो किसी मामले में पैरवी की और न ही मेरे सामने कोई हंगामा हुआ। इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। - पप्पू भरतौल, बिथरी विधायक

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर लड़कों को गिरफ्तार किया गया था और शांतिभंग में चालान कर दिया गया। उनकी हिस्ट्रीशीट खुले होने की कोई जानकारी नहीं है। - सतीश कुमार, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें