फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुखिया पर बरसे डिप्टी सीएम: कहा- सत्ता नहीं मिलने से बेचैन हैं अखिलेश; राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

Sat, 19 Aug 2023 12:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शुक्रवार को बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता नहीं मिलने से बेचैन हैं। राहुल गांधी पर कहा कि वह सिर्फ ट्वीट ही करते रह जाएंगे। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर तीखा वार किया। जब उनसे सपा मुखिया अखिलेश यादव के उस आरोप पर सवाल पूछा गया कि भाजपा की विचारधारा वालों ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग नहीं लिया था तो डिप्टी सीएम ने उल्टा सवाल दाग दिया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव किसी मंच से भारत मां की जय बोले हैं। यह तो भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की ताकत है कि अब विरोधी दलों के ऐसे नेता जो कभी मंदिर नहीं जाते थे, आज वे भी मंदिर जाने को मजबूर हुए हैं। अखिलेश यादव सत्ता नहीं मिलने से बेचैन हैं। उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पूरा देश मोदीमय है। यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस का चुनाव की रेस में कहीं अता-पता नहीं है। भाजपा ही देश व प्रदेश का वर्तमान है और भविष्य भी। राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर कहा कि वह 2024 के चुनाव को लेकर सिर्फ ट्वीट ही करते रह जाएंगे, जनता तो मोदी को अपना नेता मानती है। इसलिए 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। 

विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों ने खोली अफसरशाही की पोल 

सर्किट हाउस के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इसमें ब्लॉक प्रमुखों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने अफसरशाही की कलई खोली। पीलीभीत जिले के मरौरी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उनकी सुनती ही नहीं। 

शाहजहांपुर के कटरा की ब्लॉक प्रमुख अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिले के अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों के काम को नहीं सुनते। पीलीभीत जिले के ललौरीखेड़ा के ब्लाॅक प्रमुख अजय गंगवार समेत कई प्रमुखों ने कहा कि मनरेगा में क्षेत्र पंचायत कार्यदायी संस्था है पर उसे काम नहीं मिलते।

ये भी पढ़ेंबीवी की बेवफाई से टूटा ब्रजनंदन: नोट में लिखा- इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है... इसलिए सुसाइड कर रहा हूं

मुख्य विकास अधिकारियों से मुखातिब होकर डिप्टी सीएम ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख भी जनप्रतिनिधि हैं। महिला प्रमुख को इतना कहना पड़ रहा है, यह चिंता की बात है। अब मंडल भर के मुख्य विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने जिलों में ध्यान दें। किसी भी ब्लॉक में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख में संवादहीनता का माहौल न बनने पाए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें