फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष पर बरसे उपमुख्यमंत्री: कहा- वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति खत्म, माफिया का भी हुआ सफाया

Sun, 24 Dec 2023 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के रिठौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की योजनाओं को गिनाया। लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र सौंपे। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की रिठौरा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति का अब खत्म हो गई। अब जनता काम के आधार पर आकलन करती है। गरीब, नौजवान, महिलाएं और किसान ही अब सबसे बड़ी जातियां हैं।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला देवी ने फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद गदा भेंट किया। परिसर में कृषि, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। उपमुख्यमंत्री ने इनका निरीक्षण किया। 

ये भी पढ़ें- डिप्टी सीएम का सपा मुखिया पर तीखा हमला: बोले- अखिलेश यादव अर्थात् गुंडागर्दी, अपराध और माफियागीरी
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि योजना का लाभ पाने के लिए किसी को रिश्वत तो नहीं देनी पड़ी। पात्रों को ही योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए। कहा कि जब हम आजादी की सौवीं वर्षगांठ मनाएंगे तब भारत विकसित राष्ट्र होगा। लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रतीकात्मक पत्र वितरित किए।

विज्ञापन

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व जिले के जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
आगामी चुनाव में जीत का दावा 
उन्होंने कहा कि सपा का नारा था खाली प्लॉट हमारा है। आज देशभर से माफिया का खात्मा हो गया है। केंद्र में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बरेली मंडल की सभी सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। 

कार्यक्रम भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. एमपी आर्य, डॉ. डीसी वर्मा, एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी आदि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपमुख्यमंत्री को सौंपा गया। ज्ञापन में बिजली निगम की मनमानी का विरोध किया। इस दौरान पंकज सक्सेना, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें