फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे जनता से होगा

Sat, 19 Aug 2023 07:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सर्किट हाउस में शुक्रवार को सम्मेलन में मंडल के 52 में से 39 ब्लॉक प्रमुखों व 47 खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें ब्लॉक प्रमुखों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने अफसरशाही की कलई खोली।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख का अगला चुनाव सीधे जनता से कराएंगे। शुक्रवार को बरेली पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान सवालिया अंदाज में कहा कि जब नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे जनता से हो सकते हैं, तो ब्लॉक प्रमुख के क्यों नहीं। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी जनता से कराएंगे। वह इसके लिए प्रयासरत हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले सर्किट हाउस के सभागार में उपमुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारियों के साथ सम्मेलन किया। इसमें ब्लॉक प्रमुखों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने अफसरशाही की पोल खोल दी। 

ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
विज्ञापन


पीलीभीत जिले के मरौरी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उनकी सुनती ही नहीं। शाहजहांपुर के कटरा की ब्लॉक प्रमुख अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिले के अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों के काम को नहीं सुनते। पीलीभीत जिले के ललौरीखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय गंगवार समेत कई प्रमुखों ने कहा कि मनरेगा में क्षेत्र पंचायत कार्यदायी संस्था है पर उसे काम नहीं मिलते।

डिप्टी सीएम बोले- ये चिंता की बात 

मुख्य विकास अधिकारियों से मुखातिब होकर डिप्टी सीएम ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख भी जनप्रतिनिधि हैं। महिला प्रमुख को इतना कहना पड़ रहा है, यह चिंता की बात है। अब मंडल भर के मुख्य विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने जिलों में ध्यान दें। किसी भी ब्लॉक में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख में संवादहीनता का माहौल न बनने पाए।

डिप्टी सीएम की प्रमुख बातें

- स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट विलेज बनाएगी सरकार।
- गांवों में ऐसे काम कराएं जो प्रदेश और देश के लिए मॉडल बन जाएं।
- काम नहीं करने वाले सफाई कर्मियों पर डीपीआरओ कार्रवाई करें।
- अपने ब्लाक को आदर्श बनाएं, ताकि मॉडल पेश किया जा सके।
- तालाबों, नदियों और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं।
- ब्लॉक प्रमुख अपने विचार उन्हें ई-मेल करें, सरकार उस पर काम करेगी।
- प्रत्येक ब्लाक में 10 मॉडल गांव बनाए जाएं।

 
विज्ञापन

सड़कों को खोदकर छोड़ने पर कार्रवाई के आदेश

हर घर जल योजना में सड़कों को खोदकर छोड़ देने पर डिप्टी सीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि सड़क की सतह से एक मीटर गहराई में पाइप डालना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ब्लॉक
प्रमुख शिकायत करें और सीडीओ कार्रवाई कराएं। अगर सड़क को एक वर्ष के भीतर पहले जैसी हालत में नहीं लाया गया तो भी संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों ने जो बातें रखीं हैं, उनका समाधान संबंधित मुख्य विकास अधिकारी कराएंगे। तीन महीने बाद मैं खुद इसकी समीक्षा करुंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें