फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य बोले: यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगे, केंद्र में फिर बनेगी मोदी सरकार; विपक्ष पर बोला प्रहार

Sun, 24 Sep 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए भ्रष्टाचार में डूबे सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में भष्टाचार, परिवारवाद की जमानत जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत का दावा किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा जीतेगी और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व सामाजिक सम्मेलन में 35 शिक्षकों, छात्रों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए भ्रष्टाचार में डूबे सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों और पिछड़ों का शोषण किया है, उनके खिलाफ यह निर्णायक लड़ाई है। चुनाव में भ्रष्टाचार, परिवारवाद की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। 

समाज में प्रतिभा की कमी नहीं 

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो सागर की बूंद जैसा सम्मान है। समुद्र जैसी प्रतिभाओं का सम्मान होना अभी बाकी है। समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है। डबल इंजन की सरकार प्रतिभावानों के साथ है। डिजिटल भारत में हर प्लेटफॉर्म पर युवाओं ने नई पहचान बनाई है। यहां तक नासा में 30 फीसदी भारतीयों का योगदान है। आईआईटी संस्थान में ऐसे युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। सरकार को किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया है। 
विज्ञापन

बैठक में इंतजार करते रहे अधिकारी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को शाम चार बजे सर्किट हाउस में ग्राम्य विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। खंड विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मनरेगा और आजीविका मिशन के उपायुक्त, डीआरडीए के परियोजना निदेशक और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही तैयारी में जुट गए। 

दोपहर बाद अधिकारियों का सर्किट हाउस पहुंचना शुरू हो गया। अधिकारी दिन में दो बजे तक पहुंच गए। बैठक शुरू होने का इतंजार कर रहे थे, लेकिन शाम पांच बजे उन्हें पता लगा कि अब बैठक नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें