फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में जमा ‘नीलम’ बदला हुआ है

Fri, 12 Aug 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन  के बाद ज्योतिषाचार्य शिक्षा गुप्ता और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के बीच नीलम नग का विवाद फिर गरमा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के यहां शिक्षा गुप्ता ने शपथपत्र दाखिल करते हुए कहा है कि  थाने में सौंपा गया नग बदला हुआ है। इसके साक्ष्य में आलमगिरी गंज के पुनीत पाल का शपथपत्र भी शामिल किया है। जिसमें पुनीत पाल का कहना है कि नग मैने शिक्षा गुप्ता को दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट के नाम शपथपत्र में ज्योतिषाचार्य शिक्षा गुप्ता ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ममता कुमारी को शादी की समस्या का समाधान कराने के लिए नीलम नग पहनने की सलाह दी थी। उन्होंने नग खरीदने की बात कही तो आलमगिरीगंज के पुनीत पाल से 20 मई को नीलम मंगाकर  दिया था। उसके बाद वह नग का भुगतान करने में टालमटोल करती रहीं। इसी के साथ-साथ उन्होंने शपथपत्र में पुराने घटनाक्रम का भी उल्लेख किया है। जिसकी पुष्टि पुनीत पाल ने भी शपथपत्र देकरकी है।
विज्ञापन

इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मंगला का कहना है कि अब यह पत्रावली एडीएम सिटी के जरिए डीएम को भेज दी जाएगी। क्योंकि यह प्रकरण दोनों के बीच आपसी लेनदेन का है, इसलिए थाना कोतवाली पुलिस के स्तर से की जा रही जांच उपयुक्त रहेगी। जल्दी ही इस प्रकरण की पत्रावली एडीएम सिटी को पुलिस जांच में शामिल कराने के लिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें