बरेली। बारिश में डायरिया ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भमौरा थाना क्षेत्र के गांव गांव बाहनपुर में डायरिया से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग बीमार हैं। इन्हें गांव के लोग गुरुवार को जिला अस्पताल लाए थे लेकिन वापस ले गए। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग को देर शाम इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने गांव में प्रधान से संपर्क किया।
ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में बाहनपुर गांव रामगंगा से आगे पड़ता है। यहां पिछले कई दिनों से गांव के बच्चे दस्त से परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक शेरसिंह की बेटी काजल (12) ने बुधवार और बृजलाल की बेटी बंटू (6) की मौत तीन दिन पहले हुई है। बताया जा रहा है कि बंटू जिला अस्पताल में भर्ती थी। इसके अलावा गांव में अन्य कई बच्चे बीमार हैं। इनमें राजू के बेटे अर्पित (4), बबलू की बेटी चांदनी (2) और अर्चना (5), नीरज की बेटी खुशी (3), रामऔतार का बेटा विजेंदर (11), शेर सिंह की बेटी पम्मी (15), प्रताप के बेटे सूरजभान (8) और शंकर का बेटा केमुआ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
- जिला अस्पताल से वापस ले गए मरीज
गांव के निवासी अतुल ने बताया कि कुछ मरीजाें को गुरुवार सुबह में जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां हड़ताल होने के चलते वापस ले जाने को कह दिया। इससे मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भी कई भर्ती हैं
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। वहीं इमरजेंसी के अलावा जनरल वार्ड में भी मरीज भर्ती किए गए हैं।
पता चहा है कि बाहनपुर से दो बच्ची एक ही परिवार की डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अभी एक भी मौत की पुष्टि डायरिया से नहीं हुई है। प्रधान से संपर्क किया गया था। एंबुलेंस भेजकर मरीज जिला अस्पताल बुलवाए गए हैं। डॉ. विजय यादव, सीएमओ