फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तस्वीर अच्छी है: कर्ज से डूबे पिता ने दी जान, पुलिस ने कराया बेटी का कन्यादान; थाने के स्टाफ ने खिलाया खाना

Fri, 14 Jun 2024 09:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कांट

सार

थाने के स्टाफ ने एक-एक बराती को खाना खिलवाया। एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सदर अमित चौरसिया और सीओ यातायात बीएस वीर कुमार भी बरात में पहुंचे। उन्होंने अपने सामने कन्यादान कराया, साथ ही वर-वधू को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
पुलिस वाले बने घराती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज में डूबे पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी तो बेटी की शादी की रस्मों को पुलिस ने पूरा कराया। पुलिस ने घराती बनकर बरातियों का स्वागत करते हुए कन्यादान कराया। बरात में एसपी, सीओ सदर, सीओ यातायात सहित पुलिसकर्मी शामिल हुए ओर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

16 अप्रैल को शाहजहांपुर के कमलनैनपुर निवासी रामआसरे का शव फंदे से लटका मिला था। खेती कर व ऑटो चलाकर परिवार का पालन करने वाले रामआसरे के ऊपर बैंक का कर्ज था। उनकी बेटी महिमा की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन विवाह के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे। उनकी मौत के बाद इंस्पेक्टर कांट दयाशंकर सिंह ने आर्थिक स्थिति के बारे में जाना तो बेटी की शादी का पूरा जिम्मा उठा लिया। 

एसपी अशोक कुमार मीणा ने नेक कार्य कराने में कोई कसर नहीं रखने को निर्देशित किया। इंस्पेक्टर ने शादी की तैयारी कराई। मैरिज लॉन से लेकर उपहार आदि का इंतजाम कराया। बृहस्पतिवार की शाम को कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित मैरिज लॉन में जलालाबाद के एत्मादपुर से मनोज कुमार दूल्हा बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे। बरात आने पर परिवार के लोगों के साथ पुलिस ने घराती बनकर बरातियों का आदर सत्कार किया। पुलिस ने चार सौ से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

थाने के स्टाफ ने एक-एक बराती को खाना खिलवाया। एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सदर अमित चौरसिया और सीओ यातायात बीएस वीर कुमार भी बरात में पहुंचे। उन्होंने अपने सामने कन्यादान कराया, साथ ही वर-वधू को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। बड़ी बहन की शादी से बहन संजना, काव्या व भाई हिमांशु भी काफी खुश थे। पिता के जाने के बाद बहन की शादी का सपना पूरा हुआ तो सबकी आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें