बरेली के कैंट क्षेत्र निवासी युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात कासगंज निवासी युवक से एक शादी समारोह में हुई थी। शादी का झांसा देकर युवक ने संबंध बनाए और वादा किया नौकरी लगने पर उससे शादी करेगा। कभी दोस्त तो कभी रिश्तेदारी में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। दो बार गर्भपात भी करा दिया।
छात्रा ने बताया कि युवक की डेढ़ साल पहले पुलिस में सिपाही की नौकरी लग गई। दो जून को उसने कहा कि उसकी शादी कहीं और हो रही है। उसे 40 लाख रुपये दहेज मिल रहा है। कहा कि उसका पीछा छोड़ दे। जब युवती ने शादी की जिद्द की तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।