फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में सो रही युवती पर जानलेवा हमला, अर्धनग्न हालत में लहूलुहान मिली

Sun, 19 Mar 2023 01:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवती के सिर व चेहरे पर घाव थे और खून भी बह रहा था। वह अर्धनग्न हालत में भी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा कस्बे में घर में सो रही 35 वर्षीय युवती पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवती के चिल्लाने पर हमलावर भाग गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने युवती को रात में भोजीपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती के भाई की तहरीर पर जानलेवा हमला और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


भोजीपुरी की रहने वाली एक युवती दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। होली पर वह अपने भाई के घर आई हुई है। शुक्रवार की रात वह घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। उसका भाई परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। रात 12:30 बजे बहन के चिल्लाने पर भाई जाग गया। भाई के बरामदे में पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में लहूलुहान मिली 

युवती के सिर व चेहरे पर घाव थे और खून भी बह रहा था। वह अर्धनग्न हालत में भी। इस पर भाई ने एंबुलेंस मंगाई और पड़ोसियों की मदद से युवती को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पर पहुंचे सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा ने मौजूद लोगों से पूछताछ की। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती के बयान के लिए मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर सूचना भेजी गई है। उन्होंने दुष्कर्म होने की संभावना से इंकार किया है। पुलिस पारिवारिक विवाद सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें