फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि कल, 3 दिन बढ़ाने का अनुरोध

Mon, 10 Aug 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में परास्नातक और विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित है। अवकाशों के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन से अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन




अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण कॉलेज में रविवार को भी काउंसलिंग और दाखिले का कार्य तेजी से चला। विधि, राजनीति शास्त्र, दर्शनशास्त्र, गणित, इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। मुख्य प्रवेश नियंत्रक वंदना शर्मा ने बताया कि उर्स, रविवार और कांवड़ यात्रा के अवकाश से आवागमन में असुविधा हुई। इससे प्रवेश प्रक्रिया काफी प्रभावित हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से तिथि बढ़ाने का औपचारिक अनुरोध किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसी भी योग्य छात्र को प्रवेश से वंचित होने से बचाना है।



इस सत्र में परास्नातक स्तर पर कला संकाय के विषयों में अभ्यर्थियों ने विशेष रुचि दिखाई है। इतिहास, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी और समाजशास्त्र जैसे विषयों में उपलब्ध सीटों से दोगुनी से अधिक आवेदन आए हैं। इसके विपरीत, विज्ञान संकाय की एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र और भौतिक शास्त्र की सभी सीटें भर चुकी हैं। वाणिज्य संकाय के एमकॉम पाठ्यक्रम में भी निर्धारित सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं। कॉलेज प्रशासन शेष विषयों की सीटें भरने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें