बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के कालीबाड़ी का रहने वाला युवक पल्लेदारी करता था। उसके रिश्तेदार ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इससे आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। पांच दिन पहले ही उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
बरेली में एक पल्लेदार ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
थाना बारादरी क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर के सामने गली का रहने वाला 32 वर्षीय बॉबी पुत्र चुन्नीलाल के रिश्तेदार ने बताया कि बॉबी पल्लेदारी का काम करता था। उसकी पत्नी राधा पिछले पांच दिन पहले दो बच्चों को लेकर संजय नगर मायके चली गई थी।
दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला शव
बृहस्पतिवार की रात बॉबी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा बॉबी सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो वह कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका हुआ था। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंडे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी भी आ गई। परिजनों ने बताया कि बॉबी की किसी से रंजिश नहीं थी। वह शराब पीने का आदी था । जिस कारण आए दिन पति-पत्नी में विवाद रहता था।