फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैग छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सराफा व्यापारी की दुकान में घुसकर बैग छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से नकदी, मोबाइल, तमंच और लॉकर की चाबी बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना कैंट के कंधरपुर में आर्य समाज मंदिर के पास प्रेम शंकर की सराफा की दुकान है। 23 जुलाई की रात आठ बजे के बाद वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान चार अज्ञात लोग पहुंचे। उन्होंने अंगूठी खरीदने की बात कही। मौका पाकर चारों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में 70 हजार रुपये नकद, 40 हजार की चांदी के जेवर और मोबाइल था। बैग छीनकर चारों भाग गए। इस दौरान उनकी बाइक छूट गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले के आरोपी फरीदपुर के गांव सारीपुर निवासी सूरज, रायपुर हंस के सुभाष और भमोरा थाने के गांव लहर निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गाजियाबाद के इंदिरापुर से चोरी एक बाइक समेत लॉकर की चाबी, 10,500 रुपये नकदी, एक मोबाइल, एक 12 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर जगनारायण पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें