किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दर्ज था मुकदमा
परिजनों का कहना था कि गांव में कई महीने पहले आरोपियों से विवाद हो गया था। तभी से आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे थे। इसी कारण आरोपियों ने जितेंद्र की हत्या कर दी। आरोप है कि रंजिश के चलते ही आरोपियों ने साजिशन तीन दिन पहले जितेंद्र व उसके अन्य दो साथियों पर एक किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। तभी से पुलिस जितेंद्र व उसके अन्य दो साथियों की तलाश कर रही थी। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम को भी पुलिस उनके गांव आई थी।
मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि मृतक के हाथ-पैरों पर मिट्टी लगी हुई थी। इससे लगता है कि जितेंद्र ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा और उसकी हत्या करने के बाद शव को जमीन पर घसीटा भी गया होगा। मृतक के पिता अवधेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुशराह गांव निवासी अनिल सिंह, गोविंद सिंह, रोहताश सिंह व मनोज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।