फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी परेशान थी कुसुम: बदायूं में साड़ी के फंदे से झूलता मिला मां-बेटी का शव, नाबालिग को लेकर गया था बड़ा बेटा

Mon, 06 Nov 2023 10:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं जिले में मां-बेटी दोनों ने आत्महत्या की है। महिला का बेटा एक नाबालिग लड़की को ले गया है। उसके और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। आत्महत्या के पीछे की वजह क्या है पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्सी थाना क्षेत्र के बैरमई बुजुर्ग गांव में सोमवार रात कुसुम (52) और उसकी बेटी मोनी (15) का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। दोनों मां-बेटी घर पर अकेली थी। मोहल्ले वालों के मुताबिक, तीन दिन पहले महिला का बड़ा बेटा पड़ोस की नाबालिग लड़की को ले गया था। इस संबंध में महिला के छोटे बेटे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज थी, तब से महिला का छोटा बेटा भी लापता है। रविवार को उसका पति भी कहीं चला गया। 

विज्ञापन


कुसुम पत्नी राधेश्याम उर्फ नेकसू की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मोनी उसकी सबसे छोटी बेटी थी। तीन नवंबर को उसका बड़ा बेटा विशाल पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को ले गया था। लड़की के परिजनों का कहना था कि लड़की अपने घर से 90 हजार रुपये और सोने के कुंडल व पाजेब भी ले गई थी। इस संबंध में किशोरी के पिता ने विशाल के साथ-साथ महिला के छोटे बेटे अंकित के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई थी, तब से महिला का परिवार तितर-बितर हो गया था।

एफआईआर दर्ज होने के बाद अंकित भी लापता हो गया था तो रविवार से राधेश्याम का भी पता नहीं चल रहा था। चर्चा है कि इसके बाद कुसुम काफी परेशान थी। रात तक दोनों के घर से निकलने पर आसपास के लोगों ने घर में झांककर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटकेथे। इसकी सूचना पर सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिपाहियों की मदद से दोनों मां-बेटी के शवों को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस दोनों की मौत को आत्महत्या मान रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मां-बेटी दोनों ने आत्महत्या की है। महिला का बेटा एक नाबालिग लड़की को ले गया है। उसके और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। मां-बेटी ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें