फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डमरू चौराहे से त्रिबटीनाथ मंदिर तक का मार्ग बनेगा मॉडल, हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

Wed, 18 Dec 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में डमरू चौराहे से त्रिबटीनाथ मंदिर तक के मार्ग से नगर निगम अवैध कब्जे हटाएगा। इसके फुटपाथ में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगेंगी। इस मार्ग को मॉडल रोड बनाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
आदिनाथ चौक (डमरू चौराहा) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डेलापीर के डमरू चौराहे से त्रिबटीनाथ मंदिर तक के मार्ग को बीडीए मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगा। नगर निगम अवैध कब्जे हटाएगा और फुटपाथ में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगेंगी। खाली स्थानों पर गमले रखे जाएंगे। इसके अलावा चौराहे सजेंगे। कार्ययोजना तैयार हो रही है। बीडीए ने तीन दिन में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) फाइनल करने के आदेश आर्किटेक्ट को दिए हैं। इसके बाद बजट जारी होगा।

विज्ञापन


नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत 29.5 किलोमीटर लंबा मार्ग है। जगह-जगह अतिक्रमण है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। त्रिबटीनाथ मंदिर से डेलापीर तक के मार्ग का निरीक्षण अधिकारियों की टीम पैदल भ्रमण करके देख चुकी है। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के साथ नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारी भी थे। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पाया कि डेलापीर से त्रिबटीनाथ तक फुटपाथ की हालत खराब है। 

साली का मर्डर: कर्ज के बदले शादी...न मानी कोमल तो कर दिया कत्ल; ढाई माह पहले यहां से खरीदा था चाकू; पूरी कहानी
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने कई हिस्सों में टाइल्स ही नहीं लगाईं। कई जगह टाइल्स टूट गई और धंस गईं। बीडीए के वीसी ने बताया कि डेलापीर से त्रिबटीनाथ तक के मार्ग को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे। नगर निगम और अन्य एजेंसियां इसी तर्ज पर अन्य मार्गों पर काम करा सकेंगी। नाथ कॉरिडोर के मार्गों को चमकाने के लिए पैदल भ्रमण जारी रहेगा।

विज्ञापन

बरेली को फूलों के शहर की पहचान देने की तैयारी
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने फ्लावर वीक के लिए संवाद शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर फ्लॉवर वीक शुरू होगा। इसे सफल बनाने के लिए व्यापार मंडलों और आईएमए के साथ संवाद हो गया है। अब शिक्षण संस्थाओं तथा बैंकर्स के साथ संवाद होगा। 

सभी वर्गों के सहयोग से शहर को फूलों के शहर की पहचान देने की तैयारी है। इसमें वक्त तो लगेगा, लेकिन शहर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को फायदा मिलेगा। प्राथमिक वार्ता में व्यापार मंडल और चिकित्सकों ने प्लावर वीक के लिए उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें