फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने युवती के खाते से रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठग ने युवती के खाते से रुपये उड़ाए
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। साइबर ठग ने बहनोई बनकर रुपये भेजने के बहाने संजयनगर में रहने वाली निधि शुक्ला के बैंक खाते से 45 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

निधि शुक्ला ने थाना बारादरी में की शिकायत में कहा है कि सात जुलाई को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। बताया कि वह उनका बहनोई सोनू बोल रहा है और उनकी बहन पूजा के लिए कुछ रुपये भेजने हैं। इसी बहाने से उसने यूपीआईडी पूछ ली। इस दौरान उन्हें तीन नंबर से फोन और व्हाट्सएप कॉल की गई। नंबर बताने के बाद पहली बार में उनके अकाउंट में एक रुपया भेजा गया। इसके बाद 20 हजार रुपये का मेसेज आया और उन्होंने जैसे ही 20 पर क्लिक किया उनके अकाउंट से 20 हजार और फिर दूसरी बार में 25 हजार रुपये कट गए। फिर उन्होंने आरोपी के नंबर पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। उनके बहनोई ने आरोपी के नंबर पर फोन किया, तब भी उसने फोन नहीं उठाया। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें