फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरजाघरों में प्रभु यीशु के गीत की रही गूंज

विज्ञापन
प्रेम निवास में कैरल्स गाते ईसाई समाज के लोग।
विज्ञापन
क्रिसमस पूर्व आखिरी एडवेंट संडे पर की गई कैंडल लाइट
विज्ञापन

बरेली। क्रिसमस के पूर्व आखिरी एडवेंट संडे पर शहर भर के सभी गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म को लेकर कैरल गीत गूंजे। साथ ही कैंडल लाइट के अलावा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
बिशप कानरॉड स्कूल स्थित सेंट अल्फांसेस महा गिरजाघर में कैंडल लाइट का आयोजन किया गया। विशेष आराधना में गिरजाघर के इंचार्ज फादर हैरी डी कूना ने बाइबिल पाठ किया। शाम को प्रेम निवास में विशेष कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ एडवेंट संडे मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कैरल गीत टीम ने गाए। बाइबिल पाठ के बाद फादर ने प्रभु यीशु का संदेश दिया। साथ ही पूरे जगत के लिए बीमारियों से हिफाजत, बीमारों के लिए स्वास्थ्य लाभ और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रेम निवास की हेड सिस्टर सुशांति ने आभार व्यक्त किया। बाद में सभी ने यहां पर प्रभु यीशु की प्रतिमा पर नमन किया। इसमें आस पास के तमाम मसीह भाई बहन भी शामिल हुए।
विज्ञापन

फोटो
क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में आराधना की गई। मसीह ईमान के अनुसार प्रभु यीशु के जन्म का समाचार स्वर्ग दो तो.. के जरिए संसार को दिया गया था। इसी विश्वास के अनुसार इबादत की गई। चर्च क्वायर के निदेशक डॉ. सलिल बलदेव के निर्देशन में क्वायर, संडे स्कूल, एमवाई यूथ, बिशप मंडल स्कूल, वार्न बेबी सहित तमाम लोगों ने कैंडल जला कर आराधना सभा की शुरुआत की। पादरी केबी एडमंड और पादरी प्रमोद नंदा ने भी कैंडिल जलाकर कई गीत गाए। मुबारक हो.. मुबारक हो.. गीत के साथ आराधना पूरी की गई। आखिर में पादरी एसके मसीह के अशीष वचन से इबादत का समापन हुआ। चर्च सर्विस के बाद शैलेश स्मार्ट के निर्देशन में केक और कॉफी का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. अनीस बेग भी शामिल हुए।
इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में रविवार की विशेष आराधना संपन्न हुई। इसमें सारांश ने क्वायर टीम के साथ स्तुति आराधना कराई गई। विशेष प्रार्थना सिस्टर ललिता सैमुअल ने की। सीनियर पास्टर विलियम सैमुअल ने एडवेंट संडे के संदेश में प्रभु यीशु मसीह के जन्म के समय में जो तारा उदय हुआ था उसके महत्व के बारे में बताया। बाद में यीशु मसीह को दंडवत किया। इस दौरान छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के जरिए प्रभु यीशु के आदर्श जीवन को प्रस्तुत किया। सिस्टर ललिता ने बच्चों को उपहार भेंट किया। इस मौके पर यह निर्णय लिया गया कि चर्च इस बार क्रिसमस गरीबों के साथ मनाएगा।
विज्ञापन

सेंट पॉल्स चर्च और सेंट स्टीफन चर्च में विशेष आराधना का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य पुरोहित पादरी फादर अमन अभिषेक प्रसाद ने संदेश देते हुए प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर रोशनी डाली। साथ ही प्रार्थना की और आशीष वचन दिया। कैरल गीत सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हुए। बाद में सभी ने प्रशु यीशु के सामने शीश नवाते हुए प्रार्थना की। पूर्व में कैंडल लाइट का भी आयोजन किया गया। इसमें तमाम मसीह समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें