फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने नगर निगम के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइबर ठगों ने नगर निगम के खाते से 99,250 रुपये उड़ा लिए। यह रकम बिहार में समस्तीपुर के बबिल कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। सहायक लेखाधिकारी की ओर से इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक लेखाधिकारी हृदय प्रकाश नारायण की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि नगर निगम का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की निगम ब्रांच में है। बृहस्पतिवार को बैंक शाखा प्रबंधक ने सहायक लेखाधिकारी को फोन कर बताया कि बिहार के समस्तीपुर स्थित काशीपुर कॉलोनी की इंडियन बैंक शाखा में बबिल कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में निगम के खाते से 99,257 रुपये ट्रांसफर करने का प्रयास किया गया है।
सहायक लेखाधिकारी ने बैंक से नगर निगम के खाते का स्टेटमेंट लिया तो पता चला कि 13 अप्रैल को बबिल कुमार के खाते में एक चेक से 49,500 रुपये और दूसरे चेक से 49,750 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। खाते से 99,250 रुपये उड़ाए जाने की जानकारी होने पर सहायक लेखाधिकारी हैरान रह गए। उनके मुताबिक दोनों चेक फर्जी हैं। नगर निगम की ओर से ऐसे कोई चेक नहीं काटे गए हैं। कोतवाली पुलिस ने बबिल कुमार, इंडियन बैंक समस्तीपुर के क्षेत्रीय प्रमुख और शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें