फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब के तीजोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डिस्ट्रिक चेयरपर्सन डॉ. दिव्या लहरी का किया गया सम्मान

बरेली। इनरव्हील क्लब मरकरी के तीजोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। डिस्ट्रिक चेयरमैन डॉ. दिव्या लहरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिष्ठापन समारोह भी मनाया गया। इनरव्हील क्लब ग्लोरी प्लस के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर एवं मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इनरव्हील क्लब सेंट्रल ने लेखिका रजनी भटनागर को उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब बरेली मरकरी के समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दिव्या लहरी, डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन रेनू अग्रवाल, डिस्टिक एडिटर ज्योति मित्तल शामिल रहीं। दिव्या लहरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रचना सक्सेना, सेक्रेटरी प्रतीक्षा शर्मा को कॉलर पहनाकर और पिन लगाकर पदभार ग्रहण कराया। क्लब ने दो जरूरतमंदों को व्हीलचेयर दीं। रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। समारोह में सभी ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। छोटे-छोटे स्पोर्टी गेम खेलकर पुरस्कार जीते। रंगोली में प्रतीक्षा श्रीवास्तव, कुमकुम, सुहाना अग्रवाल, टुकटुक सिंह, डांस में वंश सिंह की प्रस्तुति शानदार रही। इस मौके पर सुधा सक्सेना, प्रतीक्षा सक्सेना, पूजा शर्मा, नीरू सक्सेना, राखी, सीमा, हेमा, सुनीता, मंगलेश सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।
इनरव्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस ने स्वास्थ्य शिविर एवं मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या लहरी ने किया। कैंप में दो सौ लोगों ने वैक्सीन लगवाई। बच्चों को हाइजीन किट बांटी गईं। उन्हें साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को सेनेटरी किट दी गई। प्रेसीडेंट डॉ. मधु ने महिलाओं को साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर लोगों की निशुल्क जांच कर उन्हें दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अनीता, माधवी, रीना गुप्ता, ज्योति भाटिया, दुर्गेश, अनीता, अफजा, डॉ. रुचि जौहरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब सेंट्रल ने क्लब की सदस्य रजनी भटनागर को तीजोत्सव में उपहार देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रेनू आनंद ने बताया कि रजनी भटनागर की एक किताब सितार-वादन की शैलियां नाम से प्रकाशित हो चुकी है। हाल ही में दिव्य राग प्रकाश सितार वादन प्रकाशित हुई है। वह क्लब का गौरव हैं। सभी ने एक-दूसरे को तीज महोत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें