बरेली। बरेली जेसीज की ओर से रविवार को जेसीज वीक का शुभारंभ क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल में आर्ट प्रतियोगिता से हुआ। इसमें 75 स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। भारी तादाद में बच्चों की मौजूदगी से अव्यवस्था भरा माहौल रहा। साथ ही प्रतियोगिता को लेकर गाइड लाइन की स्पष्ट जानकारी न देने पर स्कूल प्रतिनिधियों और आयोजक मंडल के बीच नोकझोंक भी हुई।
जेसीज वीक के डायरेक्टर अंकुर बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम 29 अगस्त को आईएमए हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे। इस दौरान रंजीत बग्गा, राजेश गुप्ता, सारंग गुप्ता, अनुराग गोयल, शोभित अग्रवाल, हरजीत बिंद्रा और अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे। वहीं स्कूल के प्रबंधक अंकित अग्रवाल और रति ने प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।