फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर जाने वालों की रोडवेज बसों, ट्रेनों में बढ़ गई भीड़

विज्ञापन
बरेली में सेटेलाइट पर बस का इंतजार करते लोग।
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन का दावा : बहनों की सुविधा के लिए किए हैं खास इंतजाम
विज्ञापन

बरेली। भैयादूज से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही ट्रेनों और रोडवेज बसों में खासी भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज बस अड्डे पर गंतव्य की बसों में चढ़ने के लिए यात्री जद्दोजहद करते दिखे। हालांकि रोडवेज प्रबंधन का दवा है कि बहनों को परेशानी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
भैयादूज के दिन भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए ज्यादातर महिलाएं शुक्रवार को ही भाई के घर के लिए रवाना हो गईं। भीड़ की वजह से रोडवेज बसों में सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। दूज के दिन बहनों को परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने छोटे रूटों पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ा दिए हैं। दीपावली पर्व पर ज्यादातर बसें लंबे रूट पर चलाई जा रही थी, लेकिन अब इन बसों को छोटे रूटों पर संचालित किया जा रहा है। बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत समेत तहसील मुख्यालयों को जाने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार देर शाम तक बरेली परिक्षेत्र के चार बस अड्डों से 450 से ज्यादा बसें रवाना की गईं।
विज्ञापन

बसों में फ्री यात्रा के बारे में पूछताछ करती रहीं महिलाएं
सेटेलाइट बस स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर शुक्रवार को कई महिलाएं मुफ्त यात्रा के बारे में जानकारी करती दिखीं। बसों में भी कई महिलाओं ने रक्षा बंधन की तरह ही भैयादूज पर भी फ्री टिकट मांगा, लेकिन परिचालकों ने यह सुविधा होने से इंकार कर दिया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया यह सुविधा प्रदेेश सरकार सिर्फ रक्षाबंधन पर ही बहनों को देती है।
एक करोड़ के पार हुई रोडवेज की दैनिक कमाई
पंच दीपोत्सव से घाटे में चल रहे परिवहन निगम की हालत सुधरी है। इस सप्ताह बुधवार और बृहस्पतिवार को रोडवेज ने प्रतिदिन एक करोड़ से ज्यादा आय का आंकड़ा पार किया। बुधवार को जहां रोडवेज ने 1.04 करोड़ की आय की वहीं बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 1.07 करोड़ हो गया।
आज भैयादूज पर चलेंगी 665 बसें
भैयादूज पर्व पर रोडवेज प्रबंधन ने इस बार 665 बसों का इंतजाम किया है। ये बसें बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो के बस अड्डों से गंतव्य के लिए रवाना होंगी। यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी स्टेशन इंचार्जों को यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का मार्ग परिवर्तित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

भैयादूज पर शनिवार को सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। बहनों को सुगम यात्रा के लिए पर्याप्त रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी। - आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें