नवाबगंज। सिजौलिया गांव के पास तालाब में मंगलवार को मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
नगर पालिका परिषद नवाबगंज के पूर्व सभासद मथुरा प्रसाद ने बताया कि सिजौलिया गांव के पास उनका निजी गोशाला है। उसके पास एक तालाब है। मंगलवार को एक मगरमच्छ तालाब से निकल कर धूप सेंकने बाहर निकल आया। आहट होने पर वह तालाब में चला गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तालाब में पानी अधिक होने से रेस्क्यू नहीं किया जा सका। वन कर्मियों और पुलिस ने ग्रामीणों से तालाब के आसपास न जाने की अपील की है। डिप्टी रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि मौके पर वन कर्मियों को भेजा गया। मगरमच्छ का जल्द रेस्क्यू कराया जाएगा।
-
बहगुल नदी किनारे दिखा मगरमच्छ
फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ गांव के पास बहगुल नदी में सोमवार को एक मगरमच्छ देखा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण अनूप कुमार ने इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर साझा किया। इस कारण अब लोग खेतों की तरफ जाने से डर रहे हैं। फरीदपुर से रेंजर ऋषि ठाकुर ने बताया कि मौके पर टीम को भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया जाएगा।