फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी मार्कशीट पर नौकरी, रोजगार सेवक पर रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मीरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मण्डनपुर में कथित फर्जी मार्कशीट के आधार पर मनरेगा में रोजगार सेवक की नौकरी हासिल करने के मामले में अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता फुरकान के अनुसार, गांव निवासी मो. मेराज की वर्ष 2008 में रोजगार सेवक के पद पर नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि नियुक्ति के दौरान लगाए गए शैक्षिक दस्तावेजों में जन्मतिथि 25 अगस्त 1988 दर्ज थी, जबकि हाईस्कूल के रिकॉर्ड और स्थानांतरण प्रार्थनापत्र में जन्मतिथि एक मई 1984 दर्ज मिली। शिकायत के बाद मामले की जांच हुई और वर्ष 2022 में उपायुक्त (श्रम रोजगार) ने मेराज को अगले आदेश तक पद से मुक्त कर दिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की और न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें