फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने के बहाने महिला को बुलाकर लड़कों को सौंपा

Fri, 02 Dec 2016 01:45 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि उसी की गांव की एक महिला ने नोट बदलने के बहाने उसे नशा सुंघाकर लड़कों को सौंप दिया। जब उसे होश आया तो वह दो लड़कों के साथ कमरे में थी। उसका कहना है कि कासगंज और रामपुर में बंधक  बनाकर दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। एसपी देहात ने मामले की जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन

थाना शाही क्षेत्र के गांव की 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति चेन्नई(मद्रास) में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। 11 नवंबर कोे उसके गांव की महिला के साथ नोट बदलने के लिए लाइन में लगने के बहाने बरेली बुला लाई थी। उसने कहा था कि उसे लाइन में लगकर नोट बदलने पर रुपये मिलेंगे। लालच में वह उस महिला के साथ चली आई। महिला ने उसे नशीली चाय पिलाई। इसके बाद उसे पता नहीं लगा कि वह कहां है। होश में आने पर उसने देखा तो वह कमरे में दो लड़कों के साथ थी। इसके बाद उसे नशा देकर गैंगरेप किया जाता रहा। रामपुर में उसे रखा गया। दस दिन बाद वह किसी तरह से लड़कों के चंगुल से छूटकर भागी तो पता लगा कि कासगंज में थी। वहां से वह ससुराल आने के बजाए सीधे मायके पहुंची। उधर, पति को जैसे ही उसके गायब होने की जानकारी हुई तो वह अगले ही दिन चेन्नई से चल दिए। कासगंज से आने के बाद उसने पति से संपर्क किया और उनके साथ ससुराल आ गई। एसपी देहात महिला के अपहरण की कहानी सुनकर मामले को गंभीरता से लेकर दरोगा को जांच के लिए पीड़िता के गांव भेजा। दरोगा कई घंटे पीड़िता के घर बैठकर लौट आए। दरोगा ने पीड़िता और उसके परिवार को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि पीड़िता के पति ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी थी।

-महिला की शिकायत की जांच कराई जा रही है। उन्होंने एसओ को जांच में मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। हालांकि महिला की कहानी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं-यमुना प्रसाद, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें