फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉशिंग लाइन के पास बस ऑपरेटर को लूटा

Sun, 24 Jan 2016 01:11 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सुभाषनगर में नेकपुर के सामने वॉशिंग लाइन के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने बस ऑपरेटर के परिवार को गन प्वाइंट पर रखकर लूट लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर रखकर पत्नी के कुंडल और हाथ से अंगूठी उतरवा ली। चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा ने घटना स्थल का मुआयना करके लुटेरों की तलाश की, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

मोहल्ला नेकपुर होली तिराहा निवासी बस ऑपरेटर उमराय सिंह पत्नी सुषमा पाल और बेटी प्रीति पाल के साथ शाहजहांपुर से पंजाब मेल से लौटे थे। ट्रेन से उतरने के बाद दंपति बेटी के साथ पैदल घर की तरफ जाने लगे। वॉशिंग लाइन के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उमराय सिंह और उसके परिवार वालों को रोक लिया। गन प्वाइंट पर बदमाशों ने उमराय सिंह की जेब से तीन हजार रुपये निकलवा लिए। पत्नी के कान से कुंडल और हाथ से सोने की अंगूठी भी निकलवाकर ले गए। उमराय सिंह ने थाना सुभाषनगर पहुंचकर लूटपाट की सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल देखकर लुटेरों की तलाश कराई, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिला। इससे पहले भी इसी स्थान पर तीन बदमाशों ने जंक्शन से घर आते समय लूटपाट कर ली थी, लेकिन उनका भी पता नहीं लगा था। एसओ सतीश यादव ने बताया कि नेकपुर में लूटपाट करने वाले आसपास के ही लोग हैं। लुटेरों की तलाश कराई जा रही है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें