फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक की चर्चा में गई महिला, बहन से रेप की कोशिश

Sat, 13 May 2017 01:10 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
गैंगरेप केस
विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला टीवी चैनल पर चल रही तीन तलाक की चर्चा के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ससुरालियों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में अकेली मौजूद उसकी बहन की पिटाई की गई। आरोप है कि युवती के साथ बलात्कार की कोशिश भी की गई। किला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

घटना किला क्षेत्र के मोहल्ला केलाबाग में बृहस्पतिवार को हुई। यहां की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने 25 अप्रैल 2017 को ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में लगातार फैसला बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। वह बात नहीं मान रही तो उससे रंजिश मानी जा रही है। महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह नोएडा में एक न्यूज चैनल पर तीन तलाक के मसले पर चल रही चर्चा के लिए गई थी। घर पर उसकी छोटी बहन अकेली थी। आरोप है कि तभी उसका देवर मुन्ना, मुन्नू, वीरू और फरजाना आदि घुस आए। उसकी बहन की जमकर पिटाई की गई। यही नहीं पिटाई करने वाले युवकों ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। तब आरोपी भाग गए। शुक्रवार को महिला की ओर से किला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें