फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप ग्रुप पर शिक्षा अधिकारी ने डाली अश्लील वीडियो

Sat, 13 May 2017 01:09 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
whatsapp video calls
विज्ञापन
एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करके केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षा अधिकारी आरोपों से घिर गये। एनजीओ की दर्जनों महिलाओं ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजे अश्लील वीडियो के साक्ष्य सौंपकर शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। महिलाओं की बात एसपी क्राइम प्रकाश मार्तण्ड ने सुनने के बाद जांच करके उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

एनजीओ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य ने बताया कि कुछ महीने पहले संस्था के कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी को बुलाया गया था। इसके बाद संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप में उन्हें शामिल कर लिया गया था। गुरुवार को उन्होंने एक अश्लील वीडियो पोस्ट संस्था के ग्रुप में पोस्ट किया। इस ग्रुप से शहर के विधायक, गणमान्य व्यक्ति और महिलाएं जुड़ी हुईं हैं। शिक्षा अधिकारी की हरकत के बाद ग्रुप में निदा शुरू हुई है। महिलाओं ने बतौर साक्ष्य वीडियो और व्हाट्सऐप ग्रुप के स्क्रीन शॉट भी सौंप दिया। एसपी क्राइम ने जांच का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें