फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद महिला ने सुना दी फर्जी कहानी

Thu, 16 Mar 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The woman told the fake story after the murder - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
भूरे खां की गौटिया निवासी महिला गुरुमीत सिंह ने अकेले ही अतुल राज सिंह उर्फ पप्पू की हत्या करने के बाद पुलिस को फर्जी कहानी सुना दी थी। पुलिस की छानबीन में पता लगा कि महिला की कई लोगों से दोस्ती थी। पप्पू का तो महिला के पास ढाई साल से आना-जाना था। पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट के आधार पर 20 लोगों को उठाकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। उधर, अतुल राज के बड़े भाई मुकुल राज सिंह की तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया। देर होने की वजह से हत्यारोपी महिला थाने में रखा गया है। बृहस्पतिवार को महिला को जेल में दाखिल कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

सीओ फरीदपुर नीति द्विवेदी ने बताया कि हत्या महिला ने अकेेले ही की है। हत्या के बाद उसने पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने की कोशिश की। महिला जिन लोगों को अतुल राज के साथ आने की बात कर रही थी, उन्हें उठाने के बाद पूछताछ की तो कहने लगे कि वे महिला के घर गए नहीं थे। इसके बाद महिला के मोबाइल की कॉन्टेक्टर लिस्ट से कुछ लोगों के नाम लेकर उन्हें उठाकर पूछताछ की गई। उनसे पूछताछ के बाद यह जानकारी मिली कि महिला से कई लोगों की दोस्ती थी। अतुल राज तो ढाई साल से महिला के घर आता था। बच्चे भी उसके बारे में सब जानते थे। महिला को मकान बनाने के लिए अतुल ने आठ लाख रुपये उधार दिए थे। वह महिला पर अपनी रकम वापस मांग रहा था। 15 दिन पहले लेनदेन को लेकर महिला का अतुल से विवाद भी हो गया था। घटना के दिन भी अतुल अकेले ही महिला के पास रिक्शा में बैठकर पहुंचा था। महिला से उसका लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान महिला ने पहले अतुल के सिर पर पीछे से तलवार से हमला कर दिया। अतुल के गर्दन, चेहरे और हाथ पर भी तलवार हमला किया। इस दौरान अतुल लहूलुहान होकर गिरा तो महिला ने उसकी गोट से ही तमंचा निकालकर गोली चला दी। इससे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ के मुताबिक महिला ने अतुल पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की फर्जी कहानी सुना दी। जबकि मेडिकल में महिला से शरीर पर कहीं खरोंच के निशान नहीं आए हैं। तलवार से हमला करते समय मारपीट और खींचतान होने पर महिला से कपड़े फट गए थे। रेप की कोशिश की मेडिकल में पुष्टि नहीं हो पाई। मंगलवार को देर शाम महिला ने भुता के बिधौली गांव के अतुल की हत्या कर दी थी।
 
तलवार की 20 चोटें और गोली पीठ में फंसी मिली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला दोस्त ने अतुल राज के सिर में पीछे की ओर से दो चोटें तलवार से मारी गई। इसके अलावा मुंह के नीचे, गर्दन, चेहरे पर करीब बीस चोटों के निशान हैं। 315 बार की गोली गर्दन की नीचे से होकर पीठ में फंस गई है। अतुल के दोनों हाथों की अंगुली भी तलवार से कटी हुई हैं। महिला इतने जुनून में थी कि उसने सांसें थमने के बाद भी अपना हाथ रोका। 
विज्ञापन

दोस्तों के नंबर मिले
पुलिस को छानबीन में महिला की कॉन्टेक्ट लिस्ट से उसके दोस्तों के नंबर मिले। उसी के आधार पर पुलिस ने महिला के बारे  में जानकारी  जुटा ली। पुलिस सुबूत जुटाने के लिए अतुल राज के मोबाइल की काल डिटेल भी निकलवा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फोन अतुल ने महिला को कि या था या महिला ने उसे फोन करके बुलाया था। 

दादा-दादी के पास पहुंचाए बच्चे
बुजुर्ग दादा-दादी महिला के बच्चों को लेने तो नहीं आ पाए। सीओ ने बताया कि उन्होंने बच्चों को खुद ही दादा बलवीर के झाले पर भिजवा दिया। महिला के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा दादा के पास ही रहता है। यहां महिला के पास बारह साल की लड़की और 8 साल का लड़का रहता था।  

बच्चे बोले, मम्मी बंदूक चला लेती हैं
बच्चों ने बताया कि गुरुप्रीत कौर ने उनके दादा से बंदूक चलाना सीखी है। पोल खुलने पर अधिकारियों के सामने ही महिला ने पुलिस को तमंचा भर कर दिखा भी दिया। उसने यह स्वीकार भी कर लिया कि उसे तमंचा और बंदूक चलानी आती है। जबकि मंगलवार को महिला तमंचा चलाने से इनकार कर रही थी।  

घर तो पप्पू ने ही बनवाया
महिला का घर तो पप्पू ने ही बनवाया है। बजरी और सीमेंट वाले का भुगतान भी पप्पू ने ही दिया था। यह बात मोहल्ले के सभी लोग जानते हैं। महिला के पति से पप्पू की गहरी दोस्ती थी। उसका पति से सामने से ही महिला के पास आना-जाना था। इसलिए पप्पू महिला पर खर्च करते थे। ब्याज पर रुपये बांटने का काम करने के दौरान महिला पप्पू के टच में आई थी। 

सीओ ने प्यार से पूछ ली सच्चाई
सीओ नीति द्विवेदी महिला के बच्चों को अलग ले गईं। उन्होंने पहले उन्हें चॉकलेट खिलाई और प्यार से बातें की। पापा के बारे में जानकारी करती रहीं। इसी बीच लड़की महिला को बचाने की गुजारिश करने लगी। इस पर सीओ ने महिला को बचाने का वादा कर लिया। कहने लगी तुम सच्चाई बताओ तो मम्मी बच जाएगी। सीओ ने लड़की पूछा हत्या के दिन घर में कौन-कौन आया था। लड़की ने मम्मी को बचाने के चक्कर में सारी सच्चाई बता दी। कहने लगी कि अतुल अंकल अकेले ही रिक्शा से आए थे। वह अक्सर उनके घर आते थे। पापा के सामने भी उनका घर में आना जाना था।   

मलेशिया में भाई के साथ रहता है पति
पप्पू की कातिल महिला का पति ढाई साल से मलेशिया की फर्म में मामूली सी नौकरी करता है। उसका देवर भी वहीं काम करता है। सीओ नीति द्विवेदी ने बताया कि महिला के पास पति का रोजाना ही फोन आता है। वह उसे खर्चे के लिए रुपये भी भेजता है, लेकिन कंपनी के एग्रीमेंट के मुताबिक तीन साल से पहले उसे घर आने की इजाजत नहीं है इसलिए वह घर नहीं आ पा रहा है। पति के खर्चे को भेजी गई रकम भी ज्यादा नहीं है। उसने 1500 से 10 हजार रुपये तक ही रकम भेजी है। इससे ज्यादा रकम कभी नहीं भेजी है। 

महिला ने ही तमंचे से गोली मारकर अतुल राज की हत्या की है। उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई कर दी है। विवेचना में आगे जो तथ्य आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- जोगेंद्र कु मार, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें