BJP speaks, kidnapped kidnapping, filed lawsuit
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
इलाके की रहने वाली 12वीं की छात्रा दस दिन से लापता है। पुलिस उसकी गुमशुदगी दर्ज करने के अलावा कुछ नहीं कर पाई है। बुधवार को लड़की के गुस्साए परिवारवाले भाजपाइयों के साथ थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर के न मिलने पर एसएसआई को घेरकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इन लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया है।थाने में हंगामे के दौरान एसएसआई विजयपाल सिंह पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बना तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया। वहीं, परिवारवालों ने कहा कि उनकी 23 वर्षीय बेटी कोचिंग के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता है। दूसरे समुदाय का 25 वर्षीय युवक ही उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। एसएसआई ने बताया कि युवक की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में इंस्पेक्टर ने कहा कि सीओ से बात करने के बाद ही रिपोर्ट लिखने के मामले में फैसला लिया जाएगा। इस दौरान छात्रा के परिवारवालों के साथ भाजपा नेता अजय जायसवाल, सरदार सतनाम सिंह संधू और अन्य लोग मौजूद रहे। चेतावनी दी कि बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो थाने पर धरना देंगे।