फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोली, दूसरी के चक्कर में पति ने किया हमला

Mon, 06 Feb 2017 12:50 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
 दूसरी लड़की के चक्कर में पड़ा युवक अपनी ही पत्नी की जान का दुश्मन बन गया है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ महिला के घर पर धावा बोलकर उसकी जमकर पिटाई की और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। महिला को घर में मौजूद उसकी छोटी बहन और भाई ने बचाया तो उनकी भी पिटाई कर दी। हमलावर घर का सामान भरकर ले जाने की कोशिश करने लगे, तभी आसपास के लोगों ने उन्हें ललकारा तो वह भाग गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण को कराया है। 
विज्ञापन

 बारादरी इलाके के दुर्गानगर निवासी प्रीति यादव ने बताया कि उसका पति ओमपाल एक अन्य लड़की के चक्कर में पड़ गया है। ओमपाल कुछ समय पहले इस लड़की को अपने साथ ले गया और गांव वाले मकान में पत्नी के तौर पर रख रहा है। इस बात पर खफा होकर उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से उसे सबक नहीं मिल सका और उल्टा उसने उसी को परेशान करना शुरू कर दिया। प्रीति ने बताया कि वह अपने आठ साल के बेटे के साथ संजयनगर में रहती है। उसके पास उसकी छोटी बहन और भाई भी रहता है। महिला का आरोप है कि उसके पति उसे जान से मारने की फिराक में है। रविवार सुबह आठ बजे उसने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। प्रीति ने बताया कि उसकी पिटाई कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। बचाव को आई बहन पूजा और भाई महावीर को भी पीटा गया। यही नहीं हमलावर उसके घर का सामन वाहन में भरकर ले जाने की कोशिश करने लगे। तभी शोर होने पर आसपास के लोग आ गए और हमलावर भाग गए। बारादरी पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें