फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को पाने के लिए कूंच डाला था

Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
जहानाबाद थाने में हत्यारोपी अनुज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहानाबाद थानाक्षेत्र के दुलारी हत्याकांड का ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस भी अवाक रह गई। कातिल पड़ोस में रहने वाला अनुज निकला। उसने प्रेमिका को पाने के लिए दुलारी की हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन



बकेवर थाना के मैका का डेरा मजरे मथुरापुर गांव निवासी बहादुर की पत्नी दुलारी (35) का पनेरुवा गांव के पास शव बरामद हुआ था। पुलिस ने ससुर बिहारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पड़ोसी अनुज व झल्लर को संदिग्ध माना गया था। कोइरीपुर मोड़ के पास एसएसआई राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ रविवार को हत्यारोपी अनुज निषाद पुत्र अयोध्या निषाद निवासी मैका का डेरा को गिरफ्तार करने का दावा किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल हथौड़ी रिंद नदी से बरामद की है। सीओ आरके वर्मा ने बताया कि अनुज ने हत्या करना कबूल किया है। बताया कि अनुज अक्सर दुलारी के घर आता जाता था। दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। कुछ माह पहले दुलारी ने अनुज के खिलाफ छेड़खानी व चोरी के आरोप की दो अलग-अलग तहरीर दी थीं। आरोप गलत पाए जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस के अनुसार, अनुज का गांव में एक दूसरी युवती से भी प्रेम प्रसंग है।



अनुज जब अपनी प्रेमिका को शादी के लिए साथ चलने को कहता था तो वह शर्त रख देती थी कि पहले दुलारी का साथ छोड़कर दिखाओ। पुलिस का दावा है कि दुलारी के थाने पहुंचने से अनुज अंदरूनी रंजिश रखने लगा था। इधर, दुलारी बीस दिन पहले घर में मित्र के साथ पकड़ गई थी। तभी उसके पति बहादुर ने पीटकर मोबाइल छीनक र सिमकार्ड निकाल लिया था। दुलारी इससे तनाव में रहने लगी थी। उसने अनुज के सहारे अपने प्रेमी तक संदेश भेजा कि वह जल्दी उसे भगा ले वरना जान दे देगी। अनुज को लगा कि यदि दुलारी कहीं और चली गई तो ब्लैकमेल करेगी। इससे उसने दुलारी को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। सीओ ने बताया कि अनुज ने दुलारी को मंगलवार सुबह प्रेमी से मुलाकात कराने की बात कही।
विज्ञापन




उसकी बात पर दुलारी  मंगलवार को कपड़े, आधार कार्ड, गहने लेकर निकली। उसके पीछे अनुज अपने साथ झल्लर को लेकर गया। नदी किनारे मछली पकड़ने को झल्लर को छोड़ दिया। खुद करीब दो किलोमीटर नदी पार कर चला गया। महिला भी उसके आगे-आगे चल रही थी। जंगल में आरोपी अनुज ने पहले से छिपाकर रखी हथौड़ी से दुलारी के सिर पर प्रहार किया। उसके गिरते ही गर्दन में लात रख दी।


इसके बाद ताबड़तोड़ चार वार दुलारी के सिर में किए। घटना के बाद नदी में हथौड़ी फेंकी, कपड़े धोए और झल्लर के पास पहुंचा। वह झल्लर को लेकर घर चला गया। कपड़े सुखाने को लटकाए और दूसरे कपड़े पहन कर घूमने लगा था। एसएचओ अनिल रॉय ने बताया कि महिला के आशिक को बीस दिन पहले घर में पकड़ा जा चुका था। इसके अलावा महिला के हाथ में गुदा नाम भी बलबीर का था। आरोपी जल्द ही वापस सऊदी जाने वाला था। इन बिंदुओं से पूरा शक उसी पर आकर टिका था लेकिन वह गुनाह नहीं कबूल रहा था। तब अनुज पर कई सबूत मिलने का पांसा फेंका गया, उसने अपने को फंसता देख अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें