फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से फोन पर झगड़ा हुआ तो कर लिया आत्मदाह

Mon, 06 Feb 2017 12:50 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The wife had a fight on the phone was so self-immolation - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक की पत्नी मायके से नहीं आई तो वह उसे बुलाने ससुराल पहुंच गया। यहां उसकी जमकर फजीहत हुई। इसके बाद उसने घर लौटकर फोन पर पत्नी से बात की तो उसका झगड़ा हो गया। इससे गुस्साकर युवक ने पत्नी से फोन पर बात करते-करते खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के गांव पिनौना निवासी मटरू लाल के 20 वर्षीय पुत्र दिनेश की शादी चार साल पहले अलीगंज क्षेत्र के ही गांव रौतापुर निवासी पूरन लाल की पुत्री पुष्पा से हुई थी। दिनेश की मां जय देवी ने बताया कि पुष्पा शादी के बाद से महज तीन चार महीने ही उनके यहां रही। वह तब से मायके में ही रह रही है। सोमवार को दिनेश उसे बुलाने के लिए ससुराल गया था। यहां उसकी कहासुनी हुई तो ससुरालवालों ने गालियां देकर उसे बेहद बेइज्जत किया। इससे नाराज होकर दिनेश मंगलवार शाम को घर पहुंचा और फोन पर पत्नी से कहा कि वह आखिरी बार उसे और आने के लिए कहेगा। आना चाहे तो आ सकती है। इस पर बात बढ़ गई और पत्नी ने उसे पैर की चप्पल तक मारने की बात कह दी। इसी से क्षुब्ध होकर फोन पर बात करते-करते दिनेश ने घर पर रखी मिट्टी के तेल से भरी केन अपने ऊपर उड़ेल ली और माचिस की तीली से आग लगा ली। घर से आग की लपटे उठती देख पड़ोस में ही बैठी उसकी मां जय देवी और आसपास के लोग दिनेश को बचाने दौड़े, लेकिन दिनेश का शरीर काफी झुलस चुका था। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। दिनेश की मां और परिवार के अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पर ही विलाप करते हुए उसकी पत्नी को कोस रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें