फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक गायब करने वाले शातिर क्लेम भी खा गए

Thu, 25 Aug 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक गायब करने वाले शातिर क्लेम भी खा गए
विज्ञापन

सुल्तानपुर का आफताब जिलानी और सीतापुर का राजीव मिश्रा प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टरों के ट्रकों को भाड़े पर लेकर नेपाल ही नहीं रामपुर, मेरठ, बनारस, कानपुर और कोलकता में भी कटवाने को बेच देते थे। बरेली और आसपास के  जिलों से लिए गए करीब 10 ट्रकों को तो रामपुर और मेरठ में भी बेचा गया था। भुगतान लेने को सुल्तानपुर पहुंचने वाले ट्रक मालिकों को ट्रक चोरी का बहाना बनाकर जिलानी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिलवा देता था। ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने की स्थिति में वह ट्रक मालिकों से 156 (3) के तहत कोर्ट में आवेदन कराता था। बाद में कोर्ट से रिपोर्ट दर्ज होने के आदेश हो जाते थे। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर इंश्योरेंस कंपनी के एजेंटों से मिली भगत करके उसने कुछ ट्रक मालिकों से मिलकर क्लेम भी ले लिया है। कोर्ट के आदेश से इस तरह के करीब 12 मुकदमे दर्ज हुए हैं। ऐसा करके बीमा कंपनी को भी चूना लगाया है।
 कोतवाली सुल्तानपुर के प्रभारी आजाद सिंह केसरी ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि आधा दर्जन शहरों से दर्ज हुईं रिपोर्ट के आधार पर की गई जांच में पुलिस के सामने यह तथ्य खुल रहे हैं। इस गिरोह में करीब 72 लोग शामिल बताए गए हैं जिनमें अधिकतर ड्राइवर हैं जो लोगों से भाड़े पर लिए गए ट्रकों को एक शहर दूसरे शहर में ले जाया करते थे। सुल्तानपुर की कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बरेली के शेरा की ओर ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज हो गया है। अब तक बरेली जिले के 11 मुकदमे दर्ज हुए हैं। लखनऊ की यश ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रकाश सिंह बिष्ट ने 12 अन्य ट्रकों के चोरी होेने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आईजी लखनऊ से अनुरोध किया है। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह बरेली आ जाएगी ट्रकों की जांच
बरेली। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक पवन कुमार बंसल ने कहा है कि सुल्तानपुर में दर्ज ट्रकों को चोरी करने की रिपोर्ट जांच के लिए संबंधित जिलों को भेज दी जाएगी। इस बारे में बरेली, लखनऊ, सीतापुर सहित संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों से बात हो गई है। दूसरे जिलों के वाहन चोरी की जांच में सुल्तानपुर जिले की पुलिस सहयोग करेगी।
बरेली के विनोद का ट्रक  मिल गया
बरेली। सुर्खा छावनी के विनोद का एक ट्रक तो मिल गया है। उसका ट्रक सोनाली के निकट नेपाल बार्डर पर बिना नंबर प्लेट के मिला है। जिसकी पहचान चेचिस नंबर और अन्य अभिलेखों के आधार पर हुई है। वहां पर बिना नंबर के कुछ और ट्रक मिले हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है। यहां के कुछ ट्रक मालिक  बरामद हुए ट्रकों को देखने गए हैं। 
सभी केस तीन दिन में बरेली, लखनऊ, सीतापुर सहित सभी जिलों को भेज दिए जाएंगे। वहां से ही विवेचना होगी। यूपी के अन्य जिलों की पुलिस को विवेचना में सुल्तानपुर की पुलिस पूरी मदद करेगी।
- पवन कुमार, एसपी सुल्तानपुर
 बरेली के ट्रक मालिकों की इस पीड़ा को बरेली पुलिस ने गंभीरता से लिया है। घटना सुल्तानुपर में हुई है, इसलिए इन मामलों की जांच के लिए इंस्पेक्टर के साथ एक टीम वहां भेज दी गई है। यह टीम अभिलेखों का परीक्षण कर अपने स्तर से जांच करेगी। अपराधी को रिमांड पर लेने की जरूरत होगी तो ऐसा भी किया जाएगा।
विज्ञापन

- आरके भारद्वाज, एसएसपी बरेली
सुल्तानपुर में ट्रकों को काटने का बड़ा मामला खुला है। इसमें गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रक भाड़े के बहाने लिए और उनको नेपाल और प्रदेश के दूसरे शहरों में बेचा है। इसकी जांच के लिए सुल्तानपुर जिले में एक अलग से प्रकोष्ठ बनाया जा रहा है जो कि इस मामले की जांच करेगा।
-ए सतीश गणेश, आईजी कानपुर जोन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें